LPG Cylinder Price: कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 158 रुपये हुए कम, आज से हो जाएगी इतनी कीमत

LPG Cylinder Price: ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कटौती की है।

LPG Cylinder Price: ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 158 रुपये की कटौती की है। नई कीमतें आज से प्रभावी होंगी और 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,522 रुपये होगी।

LPG Cylinder Price

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,522 रुपये होगी।

इसके साथ ही सरकार ने शुक्रवार से एलपीजी, लिक्विफाईड प्रोपेन और तरलीकृत ब्यूटेन के आयात को 15 प्रतिशत कृषि उपकर से छूट दे दी है। इससे पहले अगस्त में ओएमसी द्वारा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की गई थी। जुलाई में कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये का इजाफा किया गया था।

End of Feed