1 मई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम! LPG सिलेंडर से लेकर UPI तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कल यानी 1 मई से एलपीजी से लेकर UPI तक कई नियम बदलने वाले हैं, अगर आप समय रहते इन नियमों को नहीं समझते, तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

हर महीने की पहली तारीख अपने साथ कुछ नए वित्तीय और नियामक बदलाव लेकर आती है. 1 मई 2026 यानी कल से देश में रसोई गैस (LPG) की कीमतों से लेकर बैंकिंग और डिजिटल लेनदेन (UPI) तक के कई नियम बदलने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे तौर पर आम आदमी के घरेलू बजट और निवेश के तरीकों को प्रभावित करेंगे। अगर आप समय रहते इन नियमों को नहीं समझते, तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कल से कौन कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है जो आपकी जेब पर बोझ बढ़ाएंगे।

May 1 Rule Changes

LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां (OMCs) रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 मई को भी कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी किए जाएंगे। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। यह बदलाव सीधे आपकी रसोई के बजट को प्रभावित करेगा।

End of Feed