पाकिस्तान में महंगाई का नया टॉर्चर: 12 किलो वाला LPG सिलेंडर 7000 रुपये के पार, क्यों मचा हाहाकार?

LPG Crisis in Pakistan: ईरान सीमा बंद होने और समुद्री मार्ग में तनाव के कारण पाकिस्तान में एलपीजी की भारी किल्लत हो गई है। इससे 12 किलो का सिलेंडर 7000 रुपये तक बिक रहा है।

LPG Crisis in Pakistan : पाकिस्तान में आर्थिक बदहाली और महंगाई के बीच आम जनता पर एक और बड़ा संकट आन पड़ा है। देश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत इतनी बढ़ गई है कि महज कुछ ही दिनों के भीतर 12 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत 4500 पाकिस्तानी रुपये से उछलकर सीधे 7000 रुपये के पार पहुंच गई है। कई इलाकों में तो लोग इससे भी अधिक दाम चुकाने को मजबूर हैं। रसोई गैस के साथ-साथ ईंधन की अन्य चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।

Pakistan LPG crisis, LPG price in Pakistan, Pakistan Cooking Gas Shortage, Iran border closed, Hormuz Strait tension, cooking gas price

पाकिस्तान में गैस पर त्राहिमाम! 7000 रुपये के पार पहुंचा LPG सिलेंडर

ईरान सीमा बंद होने से बिगड़े हालात

पाकिस्तान में आए इस अचानक संकट का सबसे बड़ा कारण पड़ोसी देश ईरान से होने वाली LPG की सप्लाई का रुकना है। दोनों देशों के बीच स्थित दो प्रमुख सीमा चौकियां 17 अक्टूबर से बंद पड़ी हैं। सीमा बंद करने को लेकर दोनों देशों के अपने-अपने दावे हैं। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसने सुरक्षा कारणों और अवैध तस्करी को रोकने के लिए यह कदम उठाया है, जबकि ईरान ने इसे तकनीकी खामी बताया है। पाकिस्तान अपनी जरुरत की आधी यानी करीब 50% LPG अकेले ईरान से आयात करता है। ऐसे में ईरान से सप्लाई पूरी तरह ठप्प होने का सीधा असर पाकिस्तान के घरेलू बाजारों पर पड़ा है और गैस की भीषण किल्लत पैदा हो गई है।

End of Feed