बिजनेस

LIC: हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में उतरने की फिराक में है LIC, जानें इससे कंपनी को कैसे होगा फायदा

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के 2025 में एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस इकाई में हिस्सेदारी हासिल करके हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रवेश करने की उम्मीद है। ग्लोबलडेटा के इंश्योरेंस एनालिस्ट, मनोग्ना वांगारी ने कहा, एक निजी, स्वतंत्र स्वास्थ्य बीमा फर्म में हिस्सेदारी हासिल करके, एलआईसी देश में तेजी से बढ़ती हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एक मजबूत पकड़ स्थापित करना चाहता है।

Image

हेल्थ इंश्योरेंस क्षेत्र में उतरने की फिराक में है LIC, जानें इससे कंपनी को कैसे होगा फायदा

Photo : iStock

LIC: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) के 2025 में एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस इकाई में हिस्सेदारी हासिल करके हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में प्रवेश करने की उम्मीद है। इससे देश की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी को बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। ग्लोबलडेटा के मुताबिक, भारत का हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर, जीडब्ल्यूपी ( ग्रॉस रिटन प्रीमियम) में 12.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ने की उम्मीद है, जो 2024 में 1.3 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2028 में 2.1 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। लीडिंग डेटा और एनालिटिक्स कंपनी की ओर से बताया गया कि अपने मौजूदा ग्राहक आधार का लाभ उठाकर, हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एलआईसी का विस्तार इंश्योरेंस सेक्टर में इसकी बाजार हिस्सेदारी को काफी बढ़ा सकता है।

हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री

ग्लोबलडेटा के इंश्योरेंस एनालिस्ट, मनोग्ना वांगारी ने कहा, एक निजी, स्वतंत्र स्वास्थ्य बीमा फर्म में हिस्सेदारी हासिल करके, एलआईसी देश में तेजी से बढ़ती हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एक मजबूत पकड़ स्थापित करना चाहता है। पिछले हफ्ते, एलआईसी के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने कहा था कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में एक स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर फैसला करेगी और इसका ग्राउंडवर्क पूरा हो चुका है।

LIC और हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री

रिपोर्ट में बताया गया कि हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री में एलआईसी के प्रवेश से इसकी इंश्योरेंस सेक्टर में बाजार हिस्सेदारी भी बढ़ सकती है क्योंकि सरकारी इंश्योरेंस कंपनी के पास मजबूत ब्रांड इमेज और इसकी व्यापक सेल्स फोर्स, जो 13 लाख एजेंटों से अधिक की है। वर्तमान में, भारतीय हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट में सात स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां काम कर रही हैं। एलआईसी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7,621 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के 7,925 करोड़ रुपये के आंकड़े से 4 प्रतिशत कम है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article