बिजनेस

LIC Share Target: IPO प्राइस को फिर से पार करेगा LIC शेयर ! खरीद लिया तो जमकर कमाएंगे, ब्रोकरेज फर्म ने दिया बड़ा TARGET

LIC Share Price Target 2025: बीमा सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को अब भी देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करने का श्रेय मिला हुआ है। मोतीलाल ओसवाल ने एलआईसी के शेयरों को 1,085 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

Image

LIC के लिए BUY कॉल

KEY HIGHLIGHTS
  • LIC के लिए BUY कॉल
  • 1085 रु है टार्गेट
  • इस समय है कमजोरी

LIC Share Price Target 2025: बीमा सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को अब भी देश का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करने का श्रेय मिला हुआ है। एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ मई 2022 में 902-949 रुपये के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया गया था। आखिर में इसके आईपीओ में 949 रु का प्राइस तय किया गया था। वैसे तो यह सबसे बड़ा IPO था, मगर एलआईसी कोई खास लिस्टिंग करने में सफल नहीं हो सकी थी। उसके बाद तो उल्टे इसके शेयर में कमजोरी आई है। आज सोमवार को भी एलआईसी का शेयर कमजोर स्थिति में दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

LIC Share Price Today

आज करीब सवा 11 बजे BSE पर एलआईसी का शेयर 6.90 रु या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 744.40 रु पर है। यानी ये आईपीओ प्राइस (949 रु) से 27.5 फीसदी नीचे है। मगर एक ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि आने वाले समय में इसका रेट आईपीओ प्राइस से भी ऊपर जा सकता है।

LIC Share Buy or Not

प्रमुख ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के अुसार 4.90 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल के साथ, जीवन बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने इंडस्ट्री में अपनी लीडरशिप बनाए रखी है और अलग-अलग प्रोजक्ट लॉन्च करने और प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव के जरिए अपने ओवरऑल डेवलपमेंट को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। साथ ही कंपनी ने एलआईसी के शेयर खरीदने की सलाह भी दी है।

LIC Share Price Target 2025

मोतीलाल ओसवाल ने एलआईसी के शेयरों को 1,085 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। बीते एक महीने में एलआईसी का शेयर 5.71 फीसदी और 6 महीनों में 26.32 फीसदी गिरा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article