Pi Coin Live Price: Pi Coin की जितना चर्चा थी, उतना ज्यादा इसने निवेशकों को फायदा नहीं कराया। लिस्टिंग के बाद तो इसकी कीमत औंधे मुंह गिरी। इसकी कीमत में 99 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि बीते 24 घंटों में पाई कॉइन में तेजी देखने को मिल रही है। यहां हम आपको बताएंगे इस समय पाई कॉइन का रेट कितना है और आप 1 रु में कितना पाई कॉइन खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
Pi Coin Live Price
क्रिप्टो डॉट कॉम पोर्टल के अनुसार करीब पौने 11 बजे पाई कॉइन का रेट 1.64 डॉलर है। बीते 24 घंटों में इसके रेट में 9.5 फीसदी की तेजी आई है। 1.64 डॉलर भारतीय करेंसी में 142.16 रु बनते हैं। यानी एक पाई कॉइन के लिए आपको 142.16 रु खर्च करने होंगे। ऐसे में 1 रु में 0.0070 पाई कॉइन मिलेंगे।
PI/INR की सबसे ज्यादा कीमत कितनी रही है?
भारतीय रु में लिस्टिंग के बाद से पाई कॉइन की कीमत अब तक सबसे अधिक 170.89 रु रही है। पीआई नेटवर्क एक क्रिप्टो करेंसी प्लेटफॉर्म है, जो कि यूजर्स को मोबाइल डिवाइस का यूज करके पीआई कॉइन को माइन करने और इसकी ट्रांजेक्शन करने की सुविधा देता है।
भारी गिरावट देखी गई
मेननेट लॉन्च के बाद पाई कॉइन की कीमत में भारी गिरावट देखी गई थी। पाई कॉइन की कीमत में काफी गिरावट आई। लॉन्च से पहले, कुछ निवेशक पाईकॉइन को बहुत अधिक कीमतों पर, $200 तक, ट्रेड कर रहे थे, जिससे इसके बारे में भारी उम्मीद बन गयी थी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
