बिजनेस

LIC Mutual Fund: एलआईसी म्यूचुअल फंड का अपनी AUM बढ़ाने का प्लान, मर्जर के अलावा खरीदेगी नया फंड हाउस

LIC Mutual Fund: एलआईसी म्यूचुअल फंड के पास जुलाई 2024 तक 33,000 करोड़ रुपये की एयूएम थीं। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने जुलाई 2023 में 133 करोड़ रुपये में आईडीबीआई म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण किया था।

Image

एलआईसी म्यूचुअल फंड की विस्तार योजना

KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी म्यूचुअल फंड का नया प्लान
  • बढ़ाएगी अपनी एसेट अंडर मैनेजमेंट
  • मर्जर और खरीदारी से करेगी विस्तार

LIC Mutual Fund: एलआईसी की सब्सिडियरी कंपनी एलआईसी म्यूचुअल फंड अपनी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) को बढ़ाने के लिए विलय और अधिग्रहण के जरिये वृद्धि के अवसर तलाश रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एलआईसी म्यूचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रवि कुमार झा ने कहा कि हम अब विलय और अधिग्रहण के जरिये वृद्धि के रास्ते तलाश रहे हैं। कंपनी एक फंड हाउस को खरीदने की तलाश में है और योजना पर काम जारी है।

ये भी पढ़ें -

एलआईसी म्यूचुअल फंड की टोटल एयूएम

एलआईसी म्यूचुअल फंड के पास जुलाई 2024 तक 33,000 करोड़ रुपये की एयूएम थीं। एलआईसी म्यूचुअल फंड ने जुलाई 2023 में 133 करोड़ रुपये में आईडीबीआई म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण किया था।

पैसे की नहीं है कोई समस्या

झा ने कहा है कि एक फंड हाउस पर विचार जारी है और खरीद के लिए फंड की कोई समस्या नहीं है। कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनी देश भर में ब्रांच नेटवर्क को मजबूत करने की भी योजना बना रही है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल हमारी 36 ब्रांच हैं। चालू वित्त वर्ष के अंत तक इस संख्या को बढ़ाकर 50 करने की योजना है।

और क्या है एलआईसी की तैयारी

एलआईसी म्यूचुअल फंड भी अपने ऐप को जीरोधा और अपस्टॉक्स जैसे अन्य ऐप के साथ इंटीग्रेट कर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रही है। झा ने कहा कि कंपनी अपने इक्विटी फंड प्रबंधन दल को भी मजबूत करने की प्रक्रिया में है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article