बिजनेस

Inox Wind Share: आइनॉक्स विंड में एक साल से तेजी बरकरार, अभी और भरेगा उड़ान, चेक करें नया टार्गेट

Inox Wind Share Price Target: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आइनॉक्स विंड को 240 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। आइनॉक्स विंड लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 211 रुपये है। यानी ये 240 रु के टार्गेट प्राइस के लिए 13.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

आइनॉक्स विंड शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आइनॉक्स विंड में निवेश की सलाह
  • 240 रु का है टार्गेट
  • 1 साल में दिया 319.6% रिटर्न

Inox Wind Share Price Target: बुधवार को आइनॉक्स विंड का शेयर 2 फीसदी से अधिक नीचे फिसला। BSE पर ये 4.80 रु या 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 211 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 27,510.05 करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का टॉप लेवल 237 रु है, जबकि सबसे लो लेवल 46.50 रु है। हालांकि बीते 5 कारोबारी सत्रों में आइनॉक्स विंड का शेयर 21.5 फीसदी चढ़ा है और इसके और ऊपर जाने की संभावना है। आगे चेक करें शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

240 रु का है टार्गेट

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने आइनॉक्स विंड को 240 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। आइनॉक्स विंड लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 211 रुपये है। यानी ये 240 रु के टार्गेट प्राइस के लिए 13.7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

क्या है कंपनी का बिजनेस

आइनॉक्स विंड 2009 में शुरू हुई एक स्मॉल कैप कंपनी है, जो पावर सेक्टर में एक्टिव है। 31 मार्च-2023 को खत्म वित्त वर्ष के लिए आइनॉक्स विंड के प्रमुख प्रोडक्ट/रेवेन्यू सेगमेंट में विंड टर्बाइन जनरेटर, सर्विसेज सेल्स और अन्य ऑपरेटिंग रेवेन्यू शामिल हैं।

कैसा रहा है आइनॉक्स विंड के शेयर का परफॉर्मेंस

  • एक महीने में शेयर का रिटर्न 24.08 फीसदी रहा है
  • 6 महीने में ये 60.53 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 61.20 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 साल में 319.57 फीसदी रिटर्न दे चुका है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article