LIC ने Protection Plus और Bima Kavach पॉलिसी लॉन्च की, जानें कितना मिलेगा कवर, क्या है एंट्री एज?

LIC New Plans: एलआईसी ने हाल ही में दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। LIC Protection Plus Plan 886 और LIC Bima Kavach Plan 887, इनका उद्देश्य ग्राहकों को जीवन सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा और लचीलापन प्रदान करना है। एक प्लान बचत + निवेश से जुड़ा है और दूसरा शुद्ध जोखिम सुरक्षा देने वाला टर्म प्लान है।

LIC New Plans : लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने दो नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जिनका मकसद फाइनेंशियल फ्लेक्सिबिलिटी के साथ लाइफ कवर देना है। प्रोटेक्शन प्लस प्लान 886 (LIC Protection Plus Plan 886) और LIC का बीमा कवच प्लान 887 (LIC Bima Kavach Plan 887)। ये प्लान पॉलिसीहोल्डर्स की सेविंग्स से लेकर प्योर रिस्क प्रोटेक्शन तक, अलग-अलग जरुरतों को पूरा करते हैं। यहां एंट्री रिक्वायरमेंट्स, एलिजिबिलिटी, मिनिमम सम इंश्योर्ड, प्रीमियम्स वगैरह जैसे फीचर्स के बारे में डिटेल में बताया गया है।

LIC launches Protection Plus, Bima Kavach

LIC के दो नए बीमा प्लान: Protection Plus (Plan 886) और Bima Kavach (Plan 887) (तस्वीर-istock)

LIC Protection Plus (Plan 886)

यह एक लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसका मतलब है कि आपका पैसा मार्केट से जुड़े फंड में निवेश होता है। यह प्लान जीवन सुरक्षा के साथ बचत और निवेश विकल्प भी देता है।

End of Feed