ELSS vs Index Funds : अगर आप लंबी अवधि में धन (Wealth) बनाना चाहते हैं, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प माने जाते हैं। इनमें दो लोकप्रिय कैटेगरी हैं ELSS (Equity-Linked Savings Scheme) और इंडेक्स म्यूचुअल फंड। अभी इंडेक्स फंड अधिक लोकप्रिय हैं। कुल 345 इंडेक्स फंड हैं, जिनका AUM करीब 3.20 लाख करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले ELSS फंड सिर्फ 42 हैं, जिनका कुल AUM करीब 2.53 लाख करोड़ रुपये है।
क्या है अंतर ?
इंडेक्स फंड हमेशा पैसिवली मैनेज्ड होते हैं, यानी वे सिर्फ अपने बेंचमार्क इंडेक्स (जैसे निफ्टी 50) को कॉपी करते हैं। ELSS फंड ज्यादातर एक्टिवली मैनेज्ड होते थे, लेकिन मई 2022 के बाद SEBI ने पैसिव ELSS फंड भी शुरू करने की अनुमति दे दी है।
कौन सा बेहतर, ELSS या इंडेक्स फंड?
दोनों ही लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं, क्योंकि दोनों इक्विटी आधारित हैं। लेकिन इसका चुनाव आपकी जरूरत और व्यवहार पर निर्भर करता है।
आपका व्यवहार क्यों महत्वपूर्ण है?
इक्विटी में निवेश के लिए धैर्य और लंबा समय चाहिए। अगर आप भावनाओं (डर या लालच) के कारण जल्दी फैसला ले लेते हैं, तो ELSS बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसकी 3 साल की लॉक-इन आपके निवेश को सुरक्षित रखती है। दोनों ही फंड लंबे समय (10 साल या अधिक) के लिए अच्छे हैं, लेकिन ELSS का लॉक-इन बेहतर कम्पाउंडिंग में मदद कर सकता है।
टैक्स लाभ कौन देता है?
अगर आप पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) चुनते हैं और 80C के तहत टैक्स बचाना चाहते हैं, तो ELSS फंड आपके लिए बेहतर हैं। ELSS फंड में फंड मैनेजर बाजार को मात देने की कोशिश करते हैं, इसलिए सही फंड चुनना जरूरी है। दूसरी तरफ इंडेक्स फंड पैसिव होते हैं और सिर्फ मार्केट के बराबर रिटर्न देने का लक्ष्य रखते हैं। इनका खर्च (expense ratio) कम होता है और इनमें जोखिम भी कम माना जाता है।
कौन सा चुनें?
टैक्स बचाना है तो ELSS चुनें। कम खर्च और स्थिर रिटर्न चाहिए तो इंडेक्स फंड चुनें। भावनाओं के कारण जल्दी बेच देते हैं तो ELSS का लॉक-इन मददगार हो सकता है। सरल और आसान विकल्प चाहिए तो इंडेक्स फंड चुनें। दोनों ही विकल्प लंबे समय में धन वृद्धि के लिए अच्छे हैं। इसका चुनाव आपकी वित्तीय स्थिति, टैक्स व्यवस्था और निवेश के व्यवहार पर निर्भर करता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं है, अगर आपको निवेश करना है को एक्सपर्ट्स से संपर्क करें। )
