बिजनेस

LIC Dividend Record Date: 3 महीनों में एलआईसी ने दिया 70% रिटर्न, अब देने जा रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

LIC Dividend Record Date: 3 महीनों में एलआईसी ने दिया 70% रिटर्न, अब देने जा रही डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट - LIC Dividend Record Date share gave 70 percent return in last 3 month

Image

एलआईसी डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी देगी डिविडेंड
  • 21 फरवरी है रिकॉर्ड डेट
  • 4 रु प्रति शेयर का डिविडेंड देगी

LIC Dividend Record Date: भारत की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले हफ्ते अक्टूबर-दिसंबर 2023 की अवधि के लिए तिमाही नतीजे पेश किए। एलआईसी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो 6,334 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,444 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी ने तब 40 फीसदी डिविवेंड देने का भी ऐलान किया है। आगे जानिए कितना डिविडेंड देगी एलआईसी।

ये भी पढ़ें -

4 रु प्रति शेयर का देगी डिविडेंड

एलआईसी 4 रु प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। कंपनी ने 10 रु की फेस वैल्यू वाले शेयरों पर 40 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यानी हर शेयर पर 4 रु का डिविडेंड। बता दें कि डिविडेंड पाने के लिए कौन एलिजिबल होगा एलआईसी बोर्ड ने इसके लिए बुधवार 21 फरवरी को बतौर रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है।

कब तक मिलेगा डिविडेंड

एलआईसी ने कहा है कि डिविडेंड का भुगतान इसके ऐलान की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसका मतलब है कि पात्र शेयरधारकों को 12 मार्च, 2024 तक उनके खातों में डिविडेंड की राशि प्राप्त हो जाएगी।

3 महीने में कराया है 70 फीसदी फायदा

21 नवंबर 2024 को एलआईसी का शेयर 611.05 रु पर बंद हुआ था। जबकि मंगलवार को कंपनी का शेयर करीब 1037 रु पर बंद हुआ। यानी 3 महीनों में एलआईसी के शेयर ने निवेशकों को 70 फीसदी रिटर्न दिया। इसकी मार्केट कैपिटल 6.60 लाख करोड़ रु की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article