Larsen and Toubro Share Price Target: कंस्ट्रक्शन एवं इंफ्रा सेक्टर की कंपनी लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (L&T) के शेयरो में बड़ी गिरावट दिख रही है। कंपनी के शेयर दोपहर 12.30 बजे तक 5.23 फीसदी टूट गए हैं। शेयर में गिरावाट कमजोर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आई है। निफ्टी-50 शेयरों में भी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट रही है। चौथी तिमाही के नतीजों को देखते हुए अब ब्रोकरेज फर्म ने भी प्राइस टारगेट में कटौती कर दी है। कंपनी के शेयर 3304.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
एल एंड टी शेयर प्राइस टारगेट
Larsen and Toubro Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने लार्सन एंड टूब्रो के शेयर पर अपनी राय दी है। उसने कमजोर चौथी तिमाही के नतीजों के कारण शेयर का टारगेट प्राइस 3100 रुपये से कम करके 3000 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने और SELL की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कोर E&C EBITDA में 4 फीसदी की कमी आई है और स्टैंडअलोन इन्फ्रा मार्जिन अभी भी 100 से नीचे है। इसके अलावा, विदेशी ऑर्डर मार्गदर्शन में 25 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है। ऐसे में उसने टारगेट प्राइस घटा दिया है।
स्टॉक का कैसा रहा है परफॉर्मेंस
अगरल रिटर्न कि बात करें तो L&T के स्टॉक ने निवेशकों को पिछले 6 महीने में 11.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले एक साल में इस शेयर ने 41.83 फीसदी रिटर्न दिया है । वहीं 5 साल में स्टॉक ने 148.43 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) को बीते वर्ष की चौथी तिमाही में 4396 करोड़ का लाभ हुआ है। जो वित्त वर्ष 2022-23 की इस अवधि की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा है। हालांकि एनॉलिस्ट को कंपनी के मार्जिन गाइडेंस से निराशा हुई है। जिस कारण शेयरों में गिरावट दिख रही है। कंपनी ने 2025 के लिए मार्जिन 8.25 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। जो एनॉलिस्ट की उम्मीदों से कम है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष 10 फीसदी ज्यादा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
