Lalitha Jewellery IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, Tempsens का GMP 100% पार; आज खुले 3 नए IPO

शेयर बाजार में आज खासतौर पर प्राइमरी सेगमेंट में हलचल है। आज दो बड़े IPO की लिस्टिंग हुई। जबकि, एक इश्यू का सब्सक्रिप्शन आज बंद हो रहा है। जबकि, 3 इश्यू के लिए सब्सक्रिप्शन ओपन हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में आज IPO को लेकर जबरदस्त हलचल है। 24 अगस्त, 2026 को दो मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग हुई, जबकि तीन नए IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Lalitha Jewellery IPO और Tempsens Instruments IPO की है। Lalithaa Jewellery Mart ने आज NSE और BSE पर करीब 32% प्रीमियम के साथ धमाकेदार एंट्री की। वहीं Tempsens Instruments का GMP 104% से ज्यादा पहुंच गया है। दूसरी तरफ Augmont Enterprises IPO GMP भी 48% के आसपास बना हुआ है।

IPO Market  Update

आईपीओ बाजार में जबरदस्त हलचल

Lalitha Jewellery IPO में निवेशकों की चांदी

Lalitha Jewellery के शेयर आज NSE पर 265 रुपये और BSE पर 265.30 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी का IPO प्राइस 201 रुपये था। यानी NSE पर करीब 31.84% और BSE पर करीब 31.99% का प्रीमियम मिला। इस तरह IPO में अलॉटमेंट पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर ही अच्छा मुनाफा मिला। लिस्टिंग से पहले भी ग्रे मार्केट में Lalitha Jewellery के शेयर मजबूत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। IPO का इश्यू साइज 1,700 करोड़ रुपये था और प्राइस बैंड 190-201 रुपये रखा गया था।

End of Feed