सोना होगा सस्ता? 10 साल के निचले स्तर पर आ सकती है डिमांड, क्रिसिल और WGC की बड़ी चेतावनी

India Gold Demand: भारत में ऊंची कीमतों और आयात शुल्क बढ़ने से सोने की मांग घट रही है। क्रिसिल और डब्ल्यूजीसी के अनुसार 2026–27 में मांग 8–10% तक गिरकर पिछले वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच सकती है।

India Gold Demand : भारत में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों (Gold Price) और ऊंचे आयात शुल्क के कारण सोने की मांग पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 (FY26) में देश में सोने की मांग करीब 8 प्रतिशत तक घट सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले वित्त वर्ष 2027 (FY27) तक कुल सोने की मांग 620 से 640 टन के बीच रह सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह कोरोना महामारी के साल 2021 को छोड़कर पिछले 10 वर्षों में सबसे कम स्तर होगा। उधर विश्व स्वर्ण परिषद की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश में वर्ष 2026 के दौरान सोने की मांग में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल आभूषण, सोने की छड़ और सिक्कों की कुल मांग करीब 50 से 60 टन तक कम हो सकती है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट होगी। परिषद का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण सोने पर आयात शुल्क में की गई भारी बढ़ोतरी है।

India gold demand, gold price, CRISIL report gold, World Gold Council India, WGC gold demand forecast, gold import duty India

सोना हुआ और महंगा, मांग में भारी गिरावट की आहट (तस्वीर-istock)

रिकॉर्ड ऊंची कीमतों ने घटाई ग्राहकों की खरीद क्षमता

रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की मांग में गिरावट का सबसे बड़ा कारण इसकी लगातार बढ़ती कीमतें हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और घरेलू स्तर पर ऊंचे आयात शुल्क के चलते सोना महंगा होता जा रहा है। भारत में सोने की कीमतें अब लगभग 10 ग्राम पर 1,60,000 रुपये के स्तर के आसपास पहुंच रही हैं। इतने ऊंचे दामों के कारण आम उपभोक्ताओं के लिए सोना खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। इसका सीधा असर बाजार की मांग पर पड़ रहा है और ग्राहक पहले की तुलना में कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं।

End of Feed