पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर छाया काला बादल, व्यापार घाटे की मार से बेहाल

Pakistan Economy: नकदी संकट से जूझ रहा पाकिस्तान सितंबर में 3.34 अरब डॉलर के व्यापार घाटे पर पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में करीब 46% अधिक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आयात में वृद्धि और निर्यात में गिरावट के कारण देश के बाह्य क्षेत्र पर दबाव बढ़ा है, जिससे मुद्रा की स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

Pakistan Economy : नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एक और आर्थिक झटका लगा है। देश का व्यापार घाटा सितंबर 2025 में 46 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि के साथ 3.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2.29 अरब डॉलर था। इस बढ़ोतरी के पीछे आयात में तेज इजाफा और निर्यात में गिरावट मुख्य वजह रही है। इससे पाकिस्तान के पहले से ही दबाव में चल रहे बाह्य क्षेत्र और मुद्रा की स्थिरता पर गंभीर खतरे मंडराने लगे हैं।

Pakistan economy, Pakistan trade deficit

पाकिस्तान का व्यापार घाटा हुआ आसमान छूने को तैयार! (तस्वीर-istock)

आयात-निर्यात के ताजा आंकड़े

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (PBS) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2025 में देश का आयात 14 प्रतिशत बढ़कर 5.85 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निर्यात में 11.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 2.5 अरब डॉलर रह गया। इसका सीधा असर व्यापार घाटे पर पड़ा, जो अगस्त 2025 की तुलना में 16.3 प्रतिशत अधिक रहा।

End of Feed