बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 15 अप्रैल 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं, कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज बुधवार 15 अप्रैल 2026 है। आज भी कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जानें आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है।

Image

आज कहां-कहां बंद हैं बैंक (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज बुधवार, 15 अप्रैल 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद हैं। अलग-अलग त्योहारों और स्थानीय कारणों की वजह से विभिन्न राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं होते। यानी जहां कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, वहीं अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रह सकते हैं। इसी कारण किसी भी जरूरी काम से बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की सूची (bank holiday in India) जरूर देख लेनी चाहिए। RBI हर साल एक विस्तृत कैलेंडर जारी करता है, जिसमें यह जानकारी होती है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बेहतर है कि बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं आज कहां और क्यों बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: इन राज्यों में बंद हैं बैंक और क्यों

आज बुधवार 15 अप्रैल 2026 को SBI, HDFC, ICICI, पंजाब नेशनल बैंक और Axis Bank समेत सभी बैंक भारत के कुछ हिस्सों में पोहेला बोइशाख, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस के मौके पर बंद हैं। आज हिमाचल दिवस त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

Bank Holiday: अप्रैल 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का नामकहां छुट्टी रहेगी
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नववर्ष दिवस (नबावर्षा), बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवसत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैलगुरुवारबोहाग बिहूअसम
19 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत
20 अप्रैलसोमवारबसव जयंतीकर्नाटक
21 अप्रैलमंगलवारगारिया पूजात्रिपुरा
25 अप्रैलशनिवारचौथा शनिवारपूरा भारत
26 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरा भारत

Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक अवकाश के दौरान भले ही शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं होती। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। आप एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं, यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं, और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का उपयोग 24x7 कर सकते हैं। यानी छुट्टियों में भी आपके सभी ऑनलाइन लेन-देन बिना किसी रुकावट के पूरे होते रहते हैं।

Bank Holiday: RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

हर साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के त्योहार, सभी रविवार, और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इस सूची से लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाने में आसानी होती है। RBI इन छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश, और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लेना बेहतर होता है, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article