बिजनेस

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को कहां-कहां बंद हैं बैंक और क्यों? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज मंगलवार 14 अप्रैल 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) जानने के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Image

जानिए आज कहां-कहां बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 है। देश के कई राज्यों में आज अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) की वजह से बैंक बंद हैं। आज अलग-अलग त्योहारों के चलते भी विभिन्न राज्यों में बैंकों में छुट्टी हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं होते। यानी जब कुछ राज्यों में बैंक बंद रहते हैं, तब अन्य राज्यों में बैंक खुले भी हो सकते हैं। इसी वजह से बैंक जाने से पहले RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। RBI हर साल छुट्टियों की एक विस्तृत लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। आइए जानते हैं आज कहां और क्यों बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: इन कहां और क्यों बंद हैं बैंक

आज 14 अप्रैल 2026 को अधिकतर राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि आज अंबेडकर जयंती की छुट्टी है। यह छुट्टी RBI के नियमों के अनुसार घोषित की गई है, हालांकि कुछ जगहों पर बैंक खुले भी रह सकते हैं। अंबेडकर जयंती हर साल डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है, जो भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे। इस साल यह मंगलवार को पड़ रही है। इसी दिन कई क्षेत्रीय त्योहार भी मनाए जाते हैं, जैसे महा विषुव संक्रांति, बीजू, बुइसु फेस्टिवल, तमिल नववर्ष, बोहाग बिहू, चेइराओबा और बैसाखी। इन मौकों पर कई जगहों पर कार्यक्रम और समारोह आयोजित होते हैं। अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा सहित शहरों में बैंक शाखाएं बंद हैं। हालांकि, RBI अवकाश कैलेंडर के अनुसार, आइजोल, भोपाल, ईटानगर, कोहिमा, नई दिल्ली, रायपुर, शिलांग और शिमला में बैंक शाखाएं खुली हैं। इस छुट्टी के कारण कई राज्यों में सरकारी दफ्तर, सरकारी कंपनियां, कोर्ट, और सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा शेयर बाजार (NSE और BSE) भी इस दिन बंद रहेंगे।

Bank Holiday: अप्रैल 2026 की बाकी बैंक छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टीकहां बैंक बंद रहेंगे
14 अप्रैलमंगलवारडॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती, बैसाखी, बोहाग बिहू, तमिल नव वर्षमिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर करीब-करीब सभी राज्यों में बैंक बंद है।
15 अप्रैलबुधवारबंगाली नववर्ष (नबावर्षा), बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवसत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैलगुरुवारबोहाग बिहूअसम
19 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरा भारत
20 अप्रैलसोमवारबसव जयंतीकर्नाटक
21 अप्रैलमंगलवारगारिया पूजात्रिपुरा
25 अप्रैलशनिवारचौथा शनिवारपूरा भारत
26 अप्रैलरविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरा भारत

Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक अवकाश के दौरान भले ही शाखाएं बंद रहती हैं, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहती हैं। एटीएम से कैश निकालना, यूपीआई के जरिए भुगतान करना, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं 24x7 उपलब्ध रहती हैं। यानी छुट्टियों के दिन भी आप बिना किसी रुकावट के अपने सभी ऑनलाइन लेन-देन आसानी से कर सकते हैं।

Bank Holiday: RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

हर साल की शुरुआत में Reserve Bank of India (RBI) बैंक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इस सूची में राष्ट्रीय अवकाश, विभिन्न राज्यों के त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्यों की पहले से योजना बनाने में सुविधा मिलती है। RBI इन छुट्टियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत करता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश लागू होता है। चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article