Bank Holiday Today: आज बकरीद के दिन कहां-कहां बंद हैं बैंक और कहां खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 28 मई 2026 है। आज बकरीद की वजह से कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां जान लीजिए आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है।

Bank Holiday Today : आज गुरुवार 28 मई 2026 है। देश के कई राज्यों में आज बकरीद की वजह से बैंक बंद हैं। साथ की कई राज्यों आज बकरीद की छुट्टी (Bakrid Bank Holiday) नहीं है। क्योंकि वहां 27 मई को बकरीद की छुट्टी हो चुकी है। कई राज्यों में दोनों दिन छुट्टी है। इसलिए बैंक जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। RBI हर साल छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस दिन, किस राज्य या शहर में और किस कारण से बैंक बंद रहेंगे। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें। आइए जानते हैं आज कहां-कहां बैंक बंद हैं।

bank holiday today, Bakrid Bank Holiday, bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, bank holiday in India, rbi holiday list (1)

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं (तस्वीर-istock)

Bank holiday: आज 28 मई गुरुवार को बकरीद बैंक की छुट्टी कहां-कहां

आज गुरुवार 28 मई को त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड, मेघालय, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बकरीद की छुट्टी की वजह से बैंक बंद हैं। बाकी राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के अवसर पर 27 मई के बजाय गुरुवार, 28 मई को बंद रहेंगे। 22 मई को जारी एक बयान में कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यालय ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के कारण 28 मई, 2026 को (27 मई, 2026 के स्थान पर) बंद रहेंगे। उधर उत्तर प्रदेश में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए बैंक अवकाश गुरुवार, 28 मई, 2026 को निर्धारित किया गया है। चांद दिखने की रिपोर्टों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अवकाश की तारीख 27 मई से बदलकर 28 मई कर दी, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को सरकारी कार्यालय, बैंक और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। कई राज्यों में बकरीद की छुट्टी 27 मई थी तो कई राज्यों में दोनों छुट्टी है।

End of Feed