बिजनेस

चांदी का भाव आज का 28 मई 2026: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 May 2026: बकरीद के दिन चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 28 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका में तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.73% घटकर यानी 4678 रुपये गिरावट के साथ 2,65,950 रुपये किलो हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 2,70,628 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 3,300 रुपये टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने तक 2,60,917 रुपये किलो थी। चूंकि आज बकरीद की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 10000 रुपये घटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,850₹28,500₹2,85,000
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,849₹28,490₹2,84,900
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कटक₹2,750₹27,500₹2,75,000
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
केरल₹2,850₹28,500₹2,85,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी 3,300 रुपये टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी लगभग तीन प्रतिशत गिरकर 74.96 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमतों में 3,876 रुपये की भारी गिरावट आई, जिससे इसकी कीमत लगभग 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,876 रुपये यानी 1.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,66,752 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मंगलवार को, चांदी की कीमत 6,088 रुपये की गिरावट के साथ 2,70,628 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 2 प्रतिशत की हानि के साथ 75.35 डॉलर प्रति औंस रह गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि लगातार ऊंची महंगाई रहने की आशंका से यह उम्मीद मजबूत हुई है कि फेडरल रिजर्व लंबे समय तक अपनी सख्त मौद्रिक नीति जारी रख सकता है। यह सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं के लिए एक नकारात्मक कारक है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने बताया कि बुधवार को जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, विदेशी बाजारों में आई गिरावट के अनुरूप चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article