Bank Holiday Today : आज मंगलवार 11 नवंबर 2025 है। अक्सर किसी भी तरह की छुट्टियों में बैंकों में भी छुट्टी रहती है। आज बैंक बंद है या नहीं इसको लेकर आपके मन में अगर कोई कंफ्यूजन है तो हम इस असमंजस को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने वाले की प्लानिंग करने से पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट यहां बता रहे हैं। बैंक जाने से पहले आपको अपने राज्य के बैंक हॉलिडे के बारे में जरूर पता कर लेना चाहिए, जिसके बाद ही आपको बैंक जाने का प्लान करना चाहिए। आप बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय छुट्टियों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आज यानी 11 नवंबर मंगलवार को एक राज्य के कुछ जिलों बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं आज किस राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। (bank se judi khabren)।
आज कहां बैंक बंद हैं देखें होलिडे लिस्ट (तस्वीर-istock)
आज बिहार में कहां और क्यों बंद हैं बैंक?
बिहार में विधान सभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें राज्य की 243 सीटों के लिए सदस्य चुने जाएंगे। पहले चरण के लिए मतदान, जो 121 सीटों को कवर करता है, 6 नवंबर को हुआ था। जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान, जो 122 सीटों को कवर करता है, आज 11 नवंबर को हो रहा है। चुनाव रिजल्ट 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पहले चरण के मतदान के कारण 6 नवंबर को बिहार में बैंक बंद थे। इसलिए दूसरे चरण के मतदान की वजह से बिहार में जहां-जहां मतदान हो रहे हैं वहां आज बैंक बंद हैं।
अगला बैंक अवकाश
नवंबर महीने में राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय अवसरों के लिए कोई विशेष बैंक अवकाश निर्धारित नहीं है। इस महीने बैंक केवल वीकेंड्स (शनिवार और रविवार) को बंद रहेंगे, सिवाय तीसरे और पांचवें शनिवार को छोड़कर।
नवंबर 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियां
- 11 नवंबर (बुधवार): बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से कुछ जिलों में बैंक बंद हैं।
- 16 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 22 नवंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
- 23 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 30 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में यह बताया जाता है कि किस दिन, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए, बैंक जाने से पहले एक बार आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें और उसी के अनुसार अपना बैंक से जुड़ा प्लान बनाएं।
छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग (Online Banking / Mobile Banking) सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।
Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?
बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए अगर आप किसी दिन बैंक जाने की प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
