Bank Holiday Today : आज गुरुवार 6 नवंबर 2025 है। आज बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान है और मेघालय में पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल है। क्या इस मौके पर बैंक बंद हैं? इसको लेकर आपके मन में अगर कोई कंफ्यूजन है कि आज हमारे राज्य और शहरों में बैंक बंद तो नहीं है। इस असमंजस को दूर करने के लिए हम आपके बैंक जाने वाले की प्लानिंग करने से पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट यहां बता रहे हैं। आप बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें। क्योंकि स्थानीय छुट्टियों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या नहीं (bank se judi khabren)।
आज कहां और क्यों बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)
आज 6 नवंबर 2025 को कहां और क्यों बंद हैं बैंक
नवंबर में कई बैंक छुट्टियां हैं। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के के मुताबिक 5 नवंबर को मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश समेत करीब-करीब देश भर में बैंक बंद थे। 6 नवंबर को बैंक बंद है या नहीं। अगर आप खुद बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पता कर लेना चाहिए कि आपके शहर में आज बैंक की छुट्टी तो नहीं है। आज 6 नवंबर को दो राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बिहार में आज विधानसभा चुनाव के लिए यहां 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। इसलिए वहां बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा त्योहार की वजह से मेघालय में भी बैंक बंद रहेंगे। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में 5 नवंबर से 9 नवंबर तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, ये छुट्टियां पूरे देश में नहीं हैं; हर राज्य इन्हें अपने हिसाब से तय करता है।
बिहार और मेघालय में बैंक बंद क्यों?
आज 6 नवंबर को दो राज्य बिहार और मेघालय में बैंक बंद हैं। मेघालय में इस दिन पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल मनाया जाएगा। यह फेस्टिवल हर साल शिलांग के पास उमडेन इलाके में होता है। वहीं बिहार में विधानसभा आम चुनावों 2025 के पहले चरण के चुनाव के कारण सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारी भी वोटिंग प्रोसेस में हिस्सा ले सकते हैं और चुनाव कार्यक्रमों में मदद कर सकते हैं।
नवंबर 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियां
- 6 नवंबर (गुरुवार) – बिहार में विधानसभा – 18 जिलों में बंद रहेंगे बैंक
- 6 नवंबर (गुरुवार) – पारंपरिक नोंगक्रेम डांस फेस्टिवल – मेघालय में बंद रहेंगे बैंक
- 7 नवंबर (शुक्रवार) – मेघालय में वांगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
- 9 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 16 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 22 नवंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद
- 23 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
- 30 नवंबर (रविवार) – रविवार – बैंक बंद
छुट्टियों में करें ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग (Online Banking / Mobile Banking) सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। ये सेवाएं तभी प्रभावित होती हैं जब कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना जारी की जाती है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़े, तो एटीएम मशीनें सामान्य रूप से काम करती रहती हैं। इसके अलावा डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे बैंकिंग ऐप्स और UPI सेवाएं भी छुट्टियों में सुचारू रूप से चालू रहती हैं।
Bank Holiday: कब रहते हैं बैंक बंद?
बैंक सप्ताहांत के अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तारीखें हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि प्रत्येक राज्य का अपना बैंक हॉलिडे कैलेंडर होता है। इसलिए अगर आप किसी दिन बैंक जाने की प्लान बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांच लें, ताकि आपको किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
