Bank Holiday Today: क्या आज शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 है। इस सप्ताह त्योहारों की वजह से कई दिन छुट्टियां रही हैं। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज भी बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए बैंक जाने से पहले यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।

Bank Holiday Today : आज शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025 है। इस सप्ताह दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा त्योहारों की वजह से कई दिनों छुट्टी हुई। इन छुट्टियों के दिनों राज्यों में अलग-अलग दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस बंद रहे। लेकिन आज शुक्रवार 24 अक्टूबर को कोई त्योहार नहीं है। इस सप्ताह त्योहारों पूरे भारत में कई दिन बैंक बंद रहे, इसलिए आपके मन में असमंजस की स्थिति हो कि कहीं आज भी बैंकों छुट्टियां तो नहीं है। इसलिए बैंक जाने की प्लानिंग बनाने में सहायता के लिए अक्टूबर महीने में बैंकों के बंद रहने की पूरी जानकारी यहां दी गई है। स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंकों में छुट्टी राज्यों में अलग-अलग होती हैं। आइए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या नहीं।

bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list (1)

बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखिए (तस्वीर-istock)

24 अक्टूबर2025 को बैंक बंद नहीं है

देश के कई राज्यों में इस सप्ताह दिवाली, काली पूजा, भाई दूज, भाई बिज, चित्रगुप्त पूजा, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, बलि प्रतिपदा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चक्कौबा त्योहारों की की वजह से कई दिन बैंक बंद रहे। लेकिन शुक्रवार 24 अक्टूबर देश में कहीं भी बैंक बंद नहीं हैं। बैंक में सामान्य दिनों की तरह काम होगा। यानी आज सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

End of Feed