बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 अक्टूबर 2025: भरभरा कर गिरा सोना, चांदी भी लुढ़की, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 October 2025: हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उथल-पुथल देखने को मिला। इनकी कीमतों पर देश-विदेश की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का असर पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या चल रहा है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 October 2025 : कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। लेकिन हाल के दिनों में दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने के दाम घटकर 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत घटकर 1,47,033 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार में सोने के रेट में गिरावट हुई, यह घटकर 1,22,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का वायदा भाव घटकर 1,45,829 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अब नीचे IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 123354 रुपये प्रति 10 ग्राम122419 रुपये प्रति 10 ग्राम121518 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 122860 रुपये प्रति 10 ग्राम121929 रुपये प्रति 10 ग्राम121031 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 112992 रुपये प्रति 10 ग्राम112136 रुपये प्रति 10 ग्राम111310 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 92516 रुपये प्रति 10 ग्राम91814 रुपये प्रति 10 ग्राम91139 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 72162 रुपये प्रति 10 ग्राम71615 रुपये प्रति 10 ग्राम71088 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 151450 रुपये प्रति किलोग्राम147750 रुपये प्रति किलोग्राम147033 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गुरुवार को दिसंबर आपूर्ति वाला सोना 2,093 रुपये यानी 1.72 प्रतिशत बढ़कर 1,23,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कारोबार के दौरान यह अनुबंध 1,24,233 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर चला गया था। वहीं दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी वायदा का भाव भी 3,532 रुपये यानी 2.43 प्रतिशत बढ़कर 1,49,090 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। मार्च, 2026 का आपूर्ति अनुबंध 4,153 रुपये यानी 2.83 प्रतिशत बढ़कर 1,50,771 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

बुधवार को सोने का वायदा भाव 6,414 रुपये यानी पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,21,857 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 4,769 रुपये यानी 3.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,558 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली तेज होने से यह बड़ी गिरावट आई थी।

धनतेरस के पहले शुक्रवार को सोने और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था। एमसीएक्स पर सोना 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,70,415 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। सप्ताह की शुरुआत में सोना लगभग छह प्रतिशत गिर गया था जो एक दशक से भी अधिक समय में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी। दिवाली अवकाश के कारण बुधवार के पहले पहर में जिंस बाजार बंद रहे थे और शाम के समय कारोबार फिर से शुरू हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या रहे सोना-चांदी के भाव

गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव 2.26 प्रतिशत बढ़कर 4,157.31 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि पिछले सत्र में इसमें 1.06 प्रतिशत की गिरावट आई थी। विदेशी बाजार में दिसंबर डिलिवरी वाले चांदी के वायदा भाव भी गुरुवार को लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 49.03 डॉलर प्रति औंस हो गए। पिछले सप्ताह चांदी 53.76 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर थी।

सोना-चांदी के वायदा कारोबार में क्यों लौटी तेजी

सप्ताह की शुरुआत में भारी बिकवाली के बाद सोने और चांदी के वायदा कारोबार में गुरुवार को तेजी लौट आई। इसकी वजह यह है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कारोबारियों ने वैल्यू-आधारित खरीदारी की। विश्लेषकों के मुताबिक, लंबे समय से जारी अमेरिका-चीन व्यापार गतिरोध पर निवेशकों का मुख्य रूप से ध्यान बना हुआ है। कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अगले सप्ताह संभावित बैठक से पहले नए निर्यात प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सप्ताह की शुरुआत में भारी बिकवाली के बाद एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में सुधार हुआ। अधिक खरीद वाले स्तरों से भारी मुनाफावसूली होने और भारत एवं चीन के साथ अमेरिकी व्यापार वार्ता को लेकर उपजी नई उम्मीदों के कारण करीब पांच प्रतिशत की गिरावट कई महीनों की सबसे महत्वपूर्ण गिरावट में से एक है। त्रिवेदी ने कहा कि ट्रंप के बदलते नीतिगत विचारों से बनी अनिश्चितता के कारण मामूली उछाल आया क्योंकि निवेशक निचले स्तर पर फिर से निवेश करने की सोच रहे थे। अमेरिकी मुद्रास्फीति का आने वाला आंकड़ा निकट भविष्य की दिशा के लिए एक महत्वपूर्ण कारक होगा।

विश्लेषकों ने कहा कि यह तेज गिरावट अमेरिकी डॉलर में मजबूती और वैश्विक जोखिम उठाने की क्षमता में सुधार के साथ सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने का नतीजा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article