बिजनेस

HDFC Bank FD Rates: HDFC Bank ने कर दी FD रेट में कटौती, अब मिलेगा आधा फीसदी कम ब्याज

HDFC Bank New FD Rates: एचडीएफसी बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधियों की FD पर ब्याज दरों में 50 आधार अंकों (बीपीएस) या आधा फीसदी तक की कटौती की है। नई एफडी दरें 3 करोड़ रुपये से कम की FD राशि के लिए लागू हैं।

Image

HDFC Bank ने घटाई FD ब्याज दर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank ने घटाई FD ब्याज दर
  • आधा फीसदी तक की कटौती
  • 19 अप्रैल से लागू होगी नई दरें

HDFC Bank New FD Rates: एचडीएफसी बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधियों की FD पर ब्याज दरों में 50 आधार अंकों (बीपीएस) या आधा फीसदी तक की कटौती की है। नई एफडी दरें 3 करोड़ रुपये से कम की FD राशि के लिए लागू हैं। नई दरें आज यानी 19 अप्रैल, 2025 से लागू होंगी। इससे पहले बैंक ने बचत खाते की ब्याज दर में भी 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की थी। बचत खाते और एफडी ब्याज दर में यह कटौती भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो दर में हर बार 25 आधार अंकों की कटौती के बाद की गई है।

ये भी पढ़ें -

ये हैं नई ब्याज दरें

HDFC Bank New FD Rates

HDFC Bank ने घटाई FD ब्याज दर

FD पर कितना ब्याज देगा HDFC Bank

FD रेट में कटौती के बाद, बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3% से 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5% से 7.55% के बीच ब्याज दर की पेशकश करेगा। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की एफडी के लिए ब्याज दर में पांच आधार अंकों की कटौती की गई है, जो 7.10% से घटकर 7.05% हो गई है।

18 महीने से लेकर 21 महीने से कम अवधि की एफडी जमाओं के लिए बैंक ने ब्याज दर में 20 आधार अंकों की कटौती की है, यानी 7.25% से घटकर 7.05% हो गई है।

21 महीने से लेकर 2 साल की एफडी जमाओं के लिए मौजूदा ब्याज दर अब 7.00% से घटकर 6.70% हो गई है, जो आम नागरिकों के लिए 30 आधार अंकों की कमी है।

1 साल की FD ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

एक साल की FD ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम लोग एक साल के लिए 6.60% प्रति वर्ष की दर से FD बुक कर सकते हैं, और वरिष्ठ नागरिक एक साल की FD के लिए 7.10% प्रति वर्ष की दर से FD बुक कर सकते हैं। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को 15 महीने से 18 महीने की अवधि की FD बुक करने पर सबसे अधिक 7.55% प्रति वर्ष की FD ब्याज दर मिलेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article