Kotak Mahindra Bank Share Price Target 2024: बीते कुछ समय से कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर एक दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। बीएसई के डेटा के मुताबिक बीते 6 महीनों में बैंक का शेयर 2.14 फीसदी गिरा है, जबकि एक महीने में ये 4.69 फीसदी कमजोर हुआ है। बीते हफ्ते ये 0.31 फीसदी चढ़ा और शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग वाले दिन शेयर में 2 फीसदी की मजबूती आई। यानी बीते 6 महीनों से शेयर की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मगर आगे ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। एक्सपर्ट ने इसमें निवेश की सलाह दी है।
कोटक महिंद्रा बैंक शेयर टार्गेट प्राइस 2024
ये भी पढ़ें -
कितना दिया है टार्गेट
एक मार्केट एक्सपर्ट ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक की वैल्यूएशन ठीक लग रही है। ये मौजूदा स्तर पर महंगा नहीं है। काफी समय से ये शेयर अंडर परफॉर्म कर रहा है। ये शेयर 1850-1900 रु तक जा सकता है। जबकि शेयर के लिए 1650 रु का स्टॉपलॉस रखें।
कितना मिलेगा फायदा
शनिवार को ये शेयर 1724.65 रु पर बंद हुआ। अगर ये 1900 रु तक जाता है तो निवेशकों को 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस समय बैंक की मार्केट कैपिटल 3.43 लाख करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का टॉप लेवल 2063 रु और निचला स्तर 1644.20 रु रहा है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
