बिजनेस

Kajaria Ceramics Share Price Target 2024: टाइल्स बनाने वाली कंपनी के शेयर से कमाई का मौका! जानें ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 3, 2024, 12:29 PM IST

Kajaria Ceramics Share Price Target 2024: कजारिया सेरामिक्स के शेयर्स शनिवार को 1277.65 रुपये पर खुले और नौ अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। इसके बाद 1282 रुपये पर ये शेयर बंद हुआ।

Image

Kajaria Ceramics

Kajaria Ceramics Share Price Target 2024: कजारिया सेरामिक्स के स्टॉक्स पर ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने Add रेटिंग दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि क्षमता विस्तार से उद्योग की मात्रा में वृद्धि होगी और पूंजीगत खर्च की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत बैलेंस शीट की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म को उम्मीद है कि मोरबी के प्लेयर्स द्वारा बढ़ते निर्यात से घरेलू बाजार में अनुशासन बना रहेगा। ब्रोकरेज ने 1,450 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कजारिया सेरामिक्स शेयर पर ऐड शुरू करने की रेटिंग दी है।

Kajaria Ceramics Share Price: कितना है शेयर प्राइस

कजारिया सेरामिक्स के शेयर्स शनिवार को 1277.65 रुपये पर खुले और नौ अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। इसके बाद 1282 रुपये पर ये शेयर बंद हुआ। हालांकि, शुक्रवार को ये शेयर 1272.85 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर में आज एक दिन का हाई 1296 रुपये रहा। जबकि इस शेयर का 52 हफ्ते का हाई 1523.80 रुपये रह चुका है। इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में ऐड करने की ब्रोकरेज फर्म ने सलाह दी है।

Kajaria Ceramics Q3 Result: कैसा था रिजल्ट

वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में कजारिया सेरामिक्स का समेकित कर पश्चात लाभ (PAT) बढ़कर 104 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 23 की इसी तिमाही में यह 74.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का समेकित राजस्व Q3 FY23 में 1,091 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3 FY24 में 1,152 करोड़ रुपये रहा।

Kajaria Ceramics Share Price History: 10 सालों में 735 फीसदी का रिटर्न

कजारिया सेरामिक्स का बीएसई पर मार्केट कैप 20,377.90 करोड़ रुपये है। सेरामिक्स एक एसएंडपी बीएसई 500 है। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, कजारिया सेरामिक्स का स्टॉक पिछले एक सप्ताह में 2.02 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि एक महीने में यह 4.88 प्रतिशत और पिछले छह महीनों में 12.22 प्रतिशत फिसल गया। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कजरिया सेरामिक्स के स्टॉक ने पिछले एक साल में 19.02 प्रतिशत, पिछले दो सालों में 23.39 प्रतिशत, पिछले तीन सालों में 32.88 प्रतिशत, पिछले पांच सालों में 130.36 प्रतिशत और पिछले दस सालों में 735.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article