बिजनेस

Kotak Mahindra Bank Share Target: 10% से ज्यादा फायदा करा सकता है कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

Kotak Mahindra Bank Share Price Target 2024: शनिवार को कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 1724.65 रु पर बंद हुआ। अगर ये 1900 रु तक जाता है तो निवेशकों को 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

कोटक महिंद्रा बैंक शेयर टार्गेट प्राइस 2024

KEY HIGHLIGHTS
  • कोटक महिंद्रा बैंक में कमाई का मौका
  • शेयर दे सकता है 10% रिटर्न
  • 1900 रु तक जा सकता है शेयर

Kotak Mahindra Bank Share Price Target 2024: बीते कुछ समय से कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर एक दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। बीएसई के डेटा के मुताबिक बीते 6 महीनों में बैंक का शेयर 2.14 फीसदी गिरा है, जबकि एक महीने में ये 4.69 फीसदी कमजोर हुआ है। बीते हफ्ते ये 0.31 फीसदी चढ़ा और शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग वाले दिन शेयर में 2 फीसदी की मजबूती आई। यानी बीते 6 महीनों से शेयर की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। मगर आगे ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। एक्सपर्ट ने इसमें निवेश की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कितना दिया है टार्गेट

एक मार्केट एक्सपर्ट ने ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक की वैल्यूएशन ठीक लग रही है। ये मौजूदा स्तर पर महंगा नहीं है। काफी समय से ये शेयर अंडर परफॉर्म कर रहा है। ये शेयर 1850-1900 रु तक जा सकता है। जबकि शेयर के लिए 1650 रु का स्टॉपलॉस रखें।

कितना मिलेगा फायदा

शनिवार को ये शेयर 1724.65 रु पर बंद हुआ। अगर ये 1900 रु तक जाता है तो निवेशकों को 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इस समय बैंक की मार्केट कैपिटल 3.43 लाख करोड़ रु है। इसके बीते 52 हफ्तों का टॉप लेवल 2063 रु और निचला स्तर 1644.20 रु रहा है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article