Kotak Mahindra Bank Share Price: सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में तेज गिरावट आई है। कोटक बैंक का शेयर BSE पर 2185 रु के मुकाबले कमजोरी के साथ 2,110 रु पर खुलने के बाद करीब 11 बजे 109.60 रु या 5.02 फीसदी की गिरावट के साथ 2,075.40 रु पर है। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर को ट्रैक करने वाले कई एनालिस्ट्स ने मार्च तिमाही के नतीजों के बाद स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया है। बैंक ने शनिवार को नतीजे घोषित किए थे। रेटिंग डाउनग्रेड होने से स्टॉक में 5% से ज़्यादा की गिरावट आई है और सोमवार, 5 मई को निफ्टी 50 और निफ्टी बैंक इंडेक्स पर ये सबसे ज़्यादा गिरावट वाला शेयर बन गया है।
ये भी पढ़ें -
प्रॉफिट में आई 14% की गिरावट
जनवरी-मार्च तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की शुद्ध ब्याज आय में 5.4% की वृद्धि दर्ज की गयी, मगर इसी अवधि में इसका नेट प्रॉफिट 14% कम हुआ। इसकी एसेट क्वालिटी स्थिर रही, लेकिन प्रोविजन तिमाही दर तिमाही आधार पर और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर बढ़े।
"अंडरपरफॉर्म" कर दी गयी है रेटिंग
ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने स्टॉक की रेटिंग को "अंडरपरफॉर्म" से घटाकर "होल्ड" कर दिया है, लेकिन स्टॉक पर अपने टार्गेट प्राइस को मामूली रूप से बढ़ाकर ₹2,125 से ₹2,225 कर दिया है।
नोमुरा ने भी स्टॉक को अपनी पिछली रेटिंग "खरीदें" से घटाकर "न्यूट्रल" कर दिया है, लेकिन इसके टार्गेट प्राइस को मामूली रूप से बढ़ाकर ₹2,110 से ₹2,200 कर दिया है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
