बिजनेस

Adani Ports Share: अडानी पोर्ट्स के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की तेजी, लॉजिस्टिक्स बिजनेस बढ़ाने का है प्लान

Adani Ports Share Price: समुद्री, रसद और कृषि-रसद व्यवसायों को बढ़ाने पर फोकस करने के बीच अडानी पोर्ट्स के शेयर में 4% से अधिक की तेजी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 1267.05 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज 1,297.50 रु पर खुला और करीब सवा 10 बजे ये 51.95 रु या 4.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,319 रु पर है।

Image

अडानी पोर्ट्स के शेयर में तेजी

KEY HIGHLIGHTS
Adani Ports में तेजी
4 फीसदी से अधिक उछला
कारोबार के विस्तार की है योजना

Adani Ports Share Price: समुद्री, रसद और कृषि-रसद व्यवसायों को बढ़ाने पर फोकस करने के बीच अडानी पोर्ट्स के शेयर में 4% से अधिक की तेजी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 1267.05 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले आज 1,297.50 रु पर खुला और करीब सवा 10 बजे ये 51.95 रु या 4.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,319 रु पर है। गौरतलब है कि अडानी पोर्ट्स भारत की सबसे बड़ी निजी बंदरगाह संचालक कंपनी है।

ये भी पढ़ें -

ये हैं अडानी पोर्ट्स में तेजी के कारण

  • सेक्टोरल रोटेशन : लॉजिस्टिक्स और इंफ्रा में एफआईआई की बढ़ती दिलचस्पी
  • टेक्निकल मोमेंटम : ₹1,300 से ऊपर के ब्रेकआउट ने खरीदारी को बढ़ावा दिया
  • ग्रुप स्टैबिलिटी : अडानी ग्रुप के शेयरों में ओवरऑल पॉजिटिव ट्रेंड
  • मैक्रो टेलविंड : पोर्ट वॉल्यूम, ट्रेड एक्टिविटी और शिपिंग इंडेक्स महीने-दर-महीने सुधार दिखा रहे हैं

बिजनेस में मिली ग्रोथ

अप्रैल 2025 के लिए अपने बिजनेस अपडेट में, अडानी पोर्ट्स ने 37.5 एमएमटी का कार्गो वॉल्यूम मैनेज किया, जो पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। कंटेनर्स में 21 प्रतिशत और लिक्विड और गैस में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल 2025 में लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम 57,751 टीईयू था, जो पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक था और जीपीडब्ल्यूआईएस वॉल्यूम 1.8 एमएमटी था, जो पिछले साल की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक था।

इससे पहले अडानी पोर्ट्स का प्रॉफिट 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,023 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 23 प्रतिशत बढ़कर 8,488 करोड़ रुपये हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article