5 करोड़ का फंड चाहिए रिटायरमेंट पर? उम्र के हिसाब से जानें कितनी SIP करनी होगी

30, 35 या 40 की उम्र है आपकी? अगर आप रिटायरमेंट पर 5 करोड़ रुपये चाहते हैं तो क्या आपको पता है कि मंथली कितने हजार की सिप आपको करनी चाहिए? अगर नहीं तो हम बता रहे हैं।

Sip Calculator: छोटे निवेशकों के बीच पिछले कुछ सालों में SIP यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) तेजी से पॉपलुर हुआ है। इसकी वजह यह है कि सिप के जरिये निवेशक छोटी रकम से बड़ा फंड बना रहे हैं। लंबी अवधि में सिप निवेशकों को बहुत कम जोखिम में Bank Fd के मुकाबले अधिक रिटर्न मिलता है। इसलिए SIP करने वाले निवेशकों की संख्या करोड़ों में पहुंच गई है। आज हम सिप के जरिये रिटायरमेंट प्लानिंग बता रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी उम्र 30, 35 या 40 है तो आप किस तरह SIP के जरिये 5 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको मंथली कितने हजार की SIP करनी होगी। आइए आपको Sip Calculator की मदद से बताते हैं कि उम्र के हिसाब से आपको कितनी मंथली सिप करनी होगी।

SIP

सिप (Istock)

30 साल की उम्र वालों को 16,500 रुपये की करनी होगी सिप

अगर आपकी उम्र अभी 30 साल है तो आप 60 की उम्र में रिटायर होंगे। इस तरह आपके पास अभी 30 साल का समय बचा है। अब अगर आप रिटायरमेंट पर 5 करोड़ चाहते हैं तो आपको मंथली 16,500 रुपये की सिप करनी होगी। आप 30 साल में कुल 59,40,000 रुपये निवेश करेंगे। इस पर 12% सालाना की दर से अगर रिटर्न मिलेगा तो आप आसानी से 5,08,36,058 करोड़ रुपये का फंड जमा कर लेंगे। म्यूचुअल फंड में 12% सालाना की दर से रिटर्न मिलना आम है।

End of Feed