Post Office Saving Scheme: अगर आप बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में कम ब्याज दरों से परेशान हैं और सुरक्षित निवेश का बेहतर विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra - KVP) स्कीम आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। इस स्कीम में आपको न सिर्फ गारंटीड रिटर्न मिलता है बल्कि ब्याज दर इतनी ज्यादा है कि आपका पैसा लगभग 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने में डबल हो जाता है। मौजूदा समय में जहां बैंक एफडी पर 7.5% से भी कम ब्याज ऑफर कर रहे हैं, वहीं KVP योजना निवेशकों को 7.5% का मजबूत रिटर्न दे रही है।
बैंक FD से ज्यादा फायदे वाला निवेश
पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम में 7.5% ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपका पैसा 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में डबल हो जाता है। मौजूदा समय में कई बैंक FD पर इससे भी कम ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
निवेश की कोई लिमिट नहीं
किसान विकास पत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप केवल 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और चाहें तो बड़ी रकम भी इसमें लगा सकते हैं। मैच्योरिटी पर आपका पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा।
मैच्योरिटी से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं
इस स्कीम में निवेशक चाहें तो मैच्योरिटी से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं। 2 साल 6 महीने पूरे होने के बाद पैसे निकाले जा सकते हैं। अगर निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो नामिनी को पैसे मिल जाते हैं।
क्यों है खास?
किसान विकास पत्र को सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है, लंबे समय में पैसा डबल हो जाता है और यह बैंक FD से ज्यादा ब्याज देता है।
