Ken Enterprises IPO GMP vs Amwill Healthcare IPO GMP: इस हफ्ते जो IPO लॉन्च होने वाले हैं, उनमें केन एंटरप्राइजेज और एमविल हेल्थकेयर के आईपीओ शामिल हैं। ये दोनों ही IPO बुधवार 5 फरवरी को खुलने जा रहे हैं। खास बात ये है कि दोनों ही आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। यहां हम इन दोनों आईपीओ की तुलना करेंगे और जानेंगे कि मौजूदा GMP के आधार पर इनमें से किस आईपीओ में पैसा लगाना ज्यादा ही रहेगा।
केन एंटरप्राइजेज आईपीओ जीएमपी बनाम एमविल हेल्थकेयर आईपीओ जीएमपी
ये भी पढ़ें -
Ken Enterprises IPO GMP
इनमे केन एंटरप्राइजेज का आईपीओ 5 फरवरी को खुलकर 7 फरवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 12 फरवरी को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। यानी कम से कम 1200 शेयरों के लिए और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
केन एंटरप्राइजेज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 94 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार फिलहाल इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम जीरो है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी प्रीमियम के हो सकती है।
Amwill Healthcare IPO GMP
एमविल हेल्थकेयर का आईपीओ भी 5 फरवरी को खुलकर 7 फरवरी को बंद होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग भी 12 फरवरी को होगी। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की ही है।
एमविल हेल्थकेयर के आईपीओ में शेयरों का प्राइस 105-111 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार फिलहाल इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम भी जीरो है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी प्रीमियम के हो सकती है।
किसी में कोई फायदा नहीं
इस समय केन एंटरप्राइजेज और एमविल हेल्थकेयर दोनों ही आईपीओ का जीएमपी जीरो है। फिलहाल इनमें से किसी आईपीओ से प्रॉफिट की उम्मीद नहीं है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
