बिजनेस

ITC Share Price Target: जल्द 550 रु का आंकड़ा पार करेगा ITC स्टॉक ! सरकार के इन फैसलों से मिलेगा फायदा

ITC Share Price Target 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में पाप टैक्स (SIN Tax) में किसी भी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं किए जाने के बाद आईटीसी के शेयरों में फिर से तेजी देखी जा रही है।

Image

ITC के लिए BUY कॉल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ITC के लिए BUY कॉल
  • खरीद लें शेयर
  • दो ब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा

ITC Share Price Target 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए गए केंद्रीय बजट में पाप टैक्स (SIN Tax) में किसी भी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं किए जाने के बाद आईटीसी के शेयरों में फिर से तेजी देखी जा रही है। बजट के दिन, आईटीसी के शेयर की कीमत में लगभग 3.50 प्रतिशत की उछाल आई, जबकि सोमवार को इसमें गिरावट आई और यह एनएसई पर 454.35 रुपये पर बंद हुआ। सरकार ने पाप टैक्स में किसी भी तरह की बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की और खपत को बढ़ावा देने के लिए आयकर में भी कटौती की, इसलिए ब्रोकरेज आईटीसी को लेकर आशावान हो गए हैं। उनका अनुमान है कि शेयर जल्द ही 500 रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा। बताते चलें कि SIN Tax एक एक्साइज टैक्स है जो विशेष रूप से समाज और लोगों के लिए हानिकारक माने जाने वाले कुछ सामानों पर लगाया जाता है, जैसे कि शराब, तम्बाकू आदि।

ये भी पढ़ें -

ITC को मिलेगा फायदा

जेफरीज के अनुसार, केंद्रीय बजट में तंबाकू टैक्स में कोई वृद्धि न होने से आईटीसी को लाभ होगा। साथ ही, जीएसटी टैक्स मार्च 2026 तक स्थिर रहने की संभावना है क्योंकि केंद्र को राज्यों के बकाये का भुगतान करना है।

550 रु तक जा सकता है शेयर (ITC Share Price Target 2025)

जेफरीज ने कहा कि स्थिर टैक्सेशन ने भविष्य में आईटीसी के लिए इनकम की संभावना में सुधार किया है और आईटीसी को व्यक्तिगत इनकम टैक्स में राहत से भी फायदा होगा। जेफरीज ने 550 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ आईटीसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

वहीं मॉर्गन स्टेनली ने भी आईटीसी के शेयर खरीदने की सलाह दी है और शेयर के लिए 554 रु का टार्गेट दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article