Kaycee Industries Share Return: कई शेयर ऐसे होते हैं, जो चुपचाप बहुत तगड़ा रिटर्न देते हैं। अकसर लोग ऐसे शेयरों को खरीदने से चूक जाते हैं। मगर यदि कोई समय पर इस तरह का शेयर खरीद ले तो उसकी मौज हो सकती है। इसी तरह का एक शेयर केसी इंडस्ट्रीज। ये शेयर पिछले 4 साल में बहुत जोरदार तरीके से भागा है। इसमें कई दिन लगातार तेजी दिखी है। आगे जानिए कितना रहा है शेयर का रिटर्न।
4 साल में 1 लाख रु को बना दिया 74 लाख रु
ये भी पढ़ें -
4 साल में किया मालामाल
केसी इंडस्ट्रीज का शेयर 23 अक्टूबर 2020 को 57 रु पर था, जबकि आज ये 4,251.55 रु पर है। यानी 4 साल में शेयर ने करीब 7359 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 74.59 लाख रु बन गए होंगे।
एक साथ तीन-तीन एक्शन
अब कंपनी 100 रु प्रति शेयर का डिविडेंड और हर शेयर पर 4 फ्री बोनस शेयर देगी। वहीं हर शेयर के 10 टुकड़े (Stock Split) भी किए जाएंगे।
1 साल में दिया 1600 फीसदी रिटर्न
- केसी इंडस्ट्रीज के शेयर ने 1 साल में 1642 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक ये 1049 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में शेयर 721 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है
क्या है केसी इंडस्ट्रीज का बिजनेस
केसी इंडस्ट्रीज देश में इलेक्ट्रीकल स्विच बनाने वाली दिग्गज कंपनियों में से एक है। ये एक मुंबई स्थित कंपनी है, जो अलग-अलग इंडस्ट्री सेक्टर्स के लिए इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर और सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
