हर शेयर पर 10 रुपए डिविडेंड का ऐलान, क्या आपके पास है ये स्टॉक?

Kalyani Steels Limited ने अपने निवेशकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने यह भी बताया है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के शेयर डीमैट फॉर्म में NSDL/CDSL रिकॉर्ड में दर्ज हैं, या जिनके फिजिकल फॉर्म में शेयर सही ढंग से ट्रांसफर किए गए हैं, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।

Kalyani Steels Limited ने अपने निवेशकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए ₹10 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड कुल 200% के बराबर है। हालांकि, यह भुगतान तभी होगा जब कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में इसे मंजूरी मिलेगी।

Dividend

₹10 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान (Pic Credit : iStock)

कब मिलेगा डिविडेंड? जानें रिकॉर्ड डेट और AGM की तारीख

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी अगर आपके पास 11 अगस्त तक Kalyani Steels के शेयर होंगे, तो आप इस डिविडेंड के हकदार होंगे। डिविडेंड को लेकर अंतिम फैसला 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को होने वाली 52वीं AGM (Annual General Meeting) में लिया जाएगा।

End of Feed