बिजनेस

Reliance Retail Q1 FY26 Result: रिलायंस रिटेल का धमाका, पहली तिमाही में मुनाफा 28.3% बढ़ा

Reliance Retail Q1 FY26 Result: रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 28.3% बढ़कर ₹3,271 करोड़ हो गया, जो विभिन्न कारोबार खंडों में मजबूत राजस्व वृद्धि का परिणाम है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने विभिन्न व्यवसायों के तिमाही नतीजों की जानकारी शेयर बाजारों को दी।

Image

Reliance Retail के मुनाफे में इजाफा (तस्वीर-istock, X)

Reliance Retail Q1 FY26 Result: रिलायंस रिटेल वेंचर लिमिटेड (RRVL) का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 28.3% बढ़कर ₹3,271 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹2,549 करोड़ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ((RIL)) ने शुक्रवार को अपने विभिन्न व्यवसायों के तिमाही नतीजों की सूचना शेयर बाजारों को दी।

सकल राजस्व में 11.3% की वृद्धि

जून तिमाही में RRVL का सकल राजस्व ₹84,171 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹75,615 करोड़ था। परिचालन राजस्व ₹73,720 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 11.3% अधिक है।

किराना और फैशन ने निभाई अग्रणी भूमिका

कंपनी ने बताया कि किराना और फैशन श्रेणियों ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया। हालांकि मानसून के जल्दी आने से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण श्रेणी पर थोड़ा असर पड़ा।

ग्राहक आधार बढ़कर हुआ 35.8 करोड़

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि खुदरा कारोबार का ग्राहक आधार बढ़कर 35.8 करोड़ हो गया है, और परिचालन मानकों में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है।

स्टोर नेटवर्क में हुआ और विस्तार

इस तिमाही में रिलायंस रिटेल ने 388 नए स्टोर खोले, जिससे कुल स्टोर की संख्या 19,592 हो गई।

जियोमार्ट में जबरदस्त ग्रोथ

जियोमार्ट ने हाइपर-लोकल डिलीवरी को तेज किया और तिमाही आधार पर 68% की वृद्धि दर्ज की।

प्रौद्योगिकी और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में सतत निवेश

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक ईशा अंबानी ने कहा कि ऑपरेशनल एक्सीलेंस, जियोग्राफिकल एक्सपेंशन और बेहतर प्रोडक्ट लाइन की बदौलत कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा। अत्याधुनिक तकनीक में निवेश ग्राहकों की बेहतर सेवा और तेज़ विकास में सहायक रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article