JSW Cement IPO:जेएसडब्ल्यू सीमेंट भी IPO लाने की तैयारी है। कंपनी ने इसके लिए आवेदन कर दिया है। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी ने इसके लिए शुक्रवार को पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए। DRHP के अनुसार, आईपीओ में 2,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारक 2,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।
जेएसडब्ल्यू आईपीओ
आईपीओ के पैसे का क्या करेगी कंपनी
आईपीओ से मिली 800 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल राजस्थान के नागौर में एक नई एकीकृत सीमेंट इकाई की स्थापना के लिए किया जाएगा। इसके अलावा 720 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। शेष धनराशि का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
कंपनी का कारोबार
जेएसडब्ल्यू सीमेंट का ने 2009 में दक्षिण भारत से कारोबार शुरू किया था। अब देश भर में कंपनी 7 प्लांट्स हैं। मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार ग्राइडिंग कैपेसिटी सालाना 2.06 करोड़ टन और क्लिंकर कैपिसिटी 64.4 लाख टन है। वित्त वर्ष 2024 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 104 करोड़ से गिरकर 62 करोड़ रुपये पर आ गया।
हिंदुस्तान जिंक के OFS का पहले दिन का हाल
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की बिक्री पेशकश (ओएफएस) को पहले दिन अच्छी बोली मिली है।पहले दिन गैर-खुदरा निवेशकों ने 6.3 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं।बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, 5,14,40,329 इक्विटी शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 6,36,05,891 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह पेशकश को 1.23 गुना या 137.39 प्रतिशत अभिदान मिला। बोली के लिए 486 रुपये प्रति शेयर के निचले मूल्य के मुकाबले 494.54 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोलियां मिलीं।हिंदुस्तान जिंक की प्रवर्तक वेदांता ने शुक्रवार को गैर-खुदरा निवेशकों को कंपनी के 5,14,40,329 इक्विटी शेयर बेचने की पेशकश की थी।
