Jonjua Overseas Sahre Price: पेनी स्टॉक जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas) ने निवेशकों को गिफ्ट देने का ऐलान किया है। कंपनी निवेशकों को 9 बोनस शेयर दे रही है। जोन्जुआ ओवरसीज कंपनी कंसल्टिंग सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी है। अब इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 9:50 के रेशियो में बोनस शेयर देने का फैसला लिया है। इससे अनाउंसमेंट के साथ ही कंपनी हर 50 शेयर पर 9 बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर 8 सितंबर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 13.27 रुपये पर बंद हुए थे।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 9:50 के रेशियो में बोनस शेयर देने का फैसला लिया है।
3 साल में चौथी बार लिया बोनस देने का फैसला
जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड का ट्रैक रिकॉर्ड बोनस शेयर के मामले में अच्छा रहा है। कंपनी पिछले 3 साल में रिकॉर्ड चौथी बार बोनस शेयर देने वाली है। इसके पहले जुलाई 2020 में 1:43 के अनुपात में बोनस शेयर दिए गए थे। वहीं जुलाई 2021 में दिए गए बोनस शेयर का अनुपात 5:37 था। साथ ही अक्टूबर 2022 में कंपनी द्वारा दिए गए बोनस शेयर का अनुपात 4:23 था। अब कंपनी 9:50 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। इस तरह कंपनी हर साल अपना बोनस शेयर अनुपात बढ़ा रही है।
शेयरों में 21 फीसदी तक की दिखी तेजी
जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas) के शेयरों में इस साल अब तक 21 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई 17.49 रुपये और 52 हफ्ते का लो लेवल 8.04 रुपये है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
