जॉन अब्राहम ने बांद्रा में खरीदा ₹84 करोड़ का आलीशान बंगला, जानिए इस प्रॉपर्टी की खासियत

मायानगरी मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमत सबसे अधिक है। हाल के दिनों में फिल्म जगत के कलाकारों द्वरा खरीदी गई करोड़ों के कई डील ने काफी सुर्खियां बटोरी है।

एक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा (वेस्ट) में 84 करोड़ रुपये में एक आलीशान बंगला खरीदा है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म 'लियासेस फोरस' (Liases Foras) द्वारा देखे गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से यह जानकारी मिली है। बता दें कि यह फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी बांद्रा (वेस्ट) में सेंट मार्टिन रोड पर स्थित है, जो मुंबई के सबसे पसंदीदा रिहायशी इलाकों में से एक है। इस सौदे का रजिस्ट्रेशन 14 जुलाई, 2026 को हुआ।

John Abraham

जॉन अब्राहम

इस प्रॉपर्टी में 1,017.60 वर्ग मीटर का प्लॉट और लगभग 193.12 वर्ग मीटर के बिल्ट-अप एरिया वाला एक मौजूदा बंगला शामिल है, साथ ही इसमें लगभग 31.50 वर्ग मीटर का एक आउटहाउस भी है। इस सौदे की रजिस्टर्ड कीमत 84 करोड़ रुपये है। दस्तावेजों से पता चलता है कि बेचने वाले नौशीर एरुच डेविट्रे, फ्रेडुन एरुच डेविट्रे, क्रिस्टल फिरोज डेविट्रे और एरुच फिरोज डेविट्रे हैं।

End of Feed