नौकरी बदलने के बाद PF ट्रांसफर कैसे करें? जानिए आसान ऑनलाइन तरीका

Job Change PF Transfer: नौकरीपेशा व्यक्ति ग्रोथ और बेहतर सैलरी के लिए अक्सर जॉब स्विच करता रहता है ऐसे में पीएफ ट्रांसफर करवाया जाना भी बेहद जरूरी है।

Job Change PF Transfer: बेहतर वेतन, करियर ग्रोथ और नए अवसरों की तलाश में व्यक्ति अक्सर जॉब स्विच हैं। हालांकि, नौकरी बदलने के दौरान कई लोग अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते को लेकर जरूरी कदम उठाना भूल जाते हैं। नौकरी बदलने के साथ पीएफ ट्रांसफर किया जाना भी जरूरी है। ऐसा नहीं किया जाए तो भविष्य में कई तरह की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

PF Transfer Online

PF Transfer Online (AI Generated Image)

PF ट्रांसफर क्यों है जरूरी?

सबसे पहले यही समझें कि पीएफ ट्रांसफर जरूरी क्यों होता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अनुसार, पीएफ ट्रांसफर करने से आपकी रिटायरमेंट बचत एक ही जगह पर बनी रहती है और कंपाउंडिंग का पूरा लाभ मिलता है। इसके अलावा आपकी नौकरी की कुल सेवा अवधि भी लगातार जुड़ी रहती है, जो भविष्य में पेंशन संबंधी लाभ और टैक्स नियमों के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकती है। अगर कर्मचारी बार-बार नौकरी बदलता है लेकिन पीएफ ट्रांसफर नहीं करता, तो कई अलग-अलग खाते बन सकते हैं, जिससे रिकॉर्ड मैनेजमेंट मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात ये है कि पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

End of Feed