विलय के बाद JioStar की चांदी! 10 हजार करोड़ रुपये के पार हुआ रेवेन्यू

JioHotstar: कंपनी का कहना है कि मार्च 2025 में 50.3 करोड़ लोग हर महीने इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे थे। इसकी सफलता के पीछे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल जैसे बड़े खेल टूर्नामेंट और 3.2 लाख घंटे से ज्यादा की डिजिटल कंटेंट लाइब्रेरी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, वॉल्ट डिज़नी और वायकॉम18 ने नवंबर 2024 में इस विलय की घोषणा की थी।

JioHotstar: रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी के भारतीय मीडिया कारोबार के विलय के बाद बनी कंपनी जियोस्टार ने जबरदस्त शुरुआत की है। कंपनी ने मार्च तिमाही में 774 करोड़ रुपये की कमाई (टैक्स से पहले) और 10,006 करोड़ रुपये का कुल राजस्व दर्ज किया है।

JioHotstar

JioHotstar

5 हफ्तों में ही पार किया 10 करोड़ पेड यूजर्स का आंकड़ा

जियोस्टार का ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar अब देश में सबसे तेजी से बढ़ते डिजिटल मंचों में से एक बन गया है। फरवरी 2025 में जियोसिनेमा और डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) के विलय के बाद लॉन्च हुए इस नए प्लेटफॉर्म ने सिर्फ 5 हफ्तों में 10 करोड़ पेड यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया।

End of Feed