Bank holiday today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल 2025 का चौथा शनिवार 26 तारीख को पड़ रहा है। हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है, इसलिए आज यानी 26 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे। पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ग्राहक बैंक की छुट्टियों की जानकारी RBI की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित बैंक की अधिसूचनाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
बैंक अवकाश तीन स्थिति में होते हैं
1. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश
2. रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश
3. बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे
आज का अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत आता है, जिसमें चेक और प्रॉमिसरी नोट्स से जुड़े लेन-देन प्रभावित होते हैं।
बैंक बंद होने पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी?
हालांकि फिजिकल ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक डिजिटल माध्यम से कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। जैसे: नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और बिल पेमेंट। NEFT और RTGS फॉर्म्स के जरिए फंड ट्रांसफर की रिक्वेस्ट और ATM, डेबिट और क्रेडिट कार्ड की मदद से कैश विदड्रॉल और खरीदारी, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेटअप, लॉकर अप्लिकेशन और अकाउंट मेंटेनेंस से जुड़े अन्य डिजिटल फॉर्म जैसे सुविधाएं चालू रहेंगी।
अप्रैल 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
इस महीने विभिन्न राज्यों में कुल 9 दिनों की छुट्टियां निर्धारित थीं, जिनमें वीकेंड्स शामिल नहीं हैं
1 अप्रैल (मंगलवार) – वार्षिक अकाउंट क्लोजिंग और झारखंड में सरहुल
5 अप्रैल (शनिवार) – बाबू जगजीवन राम जयंती
10 अप्रैल (गुरुवार) – महावीर जयंती
14 अप्रैल (सोमवार) – अंबेडकर जयंती और विभिन्न क्षेत्रीय नववर्ष उत्सव
15 अप्रैल (मंगलवार) – बंगाली नववर्ष, हिमाचल दिवस, बोहाग बीहू
18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में गरिया पूजा
26 अप्रैल (शनिवार) – चौथा शनिवार
29 अप्रैल (मंगलवार) – भगवान परशुराम जयंती
30 अप्रैल (बुधवार) – बसवा जयंती
