बिजनेस

RIL Q4 Results: रिलायंस ने किया 5.5 रुपये डिविडेंड का ऐलान, NCD के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

RIL Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने शेयरधारकों को 5.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Image

RIL Q4 Results

RIL Q4 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने शेयरधारकों को 5.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने 25,000 करोड़ रुपये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NCD) के जरिए जुटाने की योजना का भी ऐलान किया है।

Reliance Q4 Results: रिटेल सेगमेंट का राजस्व 15.7% सालाना बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने Q4 FY25 में अपने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) के लिए 88,620 करोड़ रुपये का तिमाही राजस्व दर्ज किया। यह Q4 FY24 से 15.7% की वृद्धि दर्शाता है। सेगमेंट का तिमाही EBITDA भी 14.3% सालाना बढ़कर 6,711 करोड़ रुपये हो गया। रिव्यू तिमाही के दौरान, कंपनी ने 1,085 नए स्टोर खोले।

शुद्ध लाभ 2.4% बढ़ा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2.4 प्रतिशत बढ़कर 19,407 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसके खुदरा और तेल कारोबार में सुधार हुआ। इसके पहले विश्लेषकों का अनुमान था कि वैश्विक स्तर पर दबाव के कारण कंपनी के तेल कारोबार में सुस्ती देखने को मिल सकती है, लेकिन नतीजे अलग रहे हैं।

शेयर बाजार को दी सूचना में आरआईएल ने कहा कि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 19,407 करोड़ रुपये यानी प्रति शेयर 14.34 रुपये रहा। इससे एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 18,951 करोड़ रुपये यानी 14 रुपये प्रति शेयर था। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 18,540 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article