रिलायंस ने शुरू की Jio IPO की तैयारी, 2 से 3 महीने में DRHP दाखिल करने की योजना : रिपोर्ट

JIO IPO इस साल के सबसे चर्चित पब्लिक इश्यूज में से एक है। यह भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। पिछले वर्ष रिलायंस की AGM में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी इसका ऐलान किया था। इसके बाद से तमाम निवेशकों की नजरें JIO IPO पर हैं। ET Now की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी आईपीओ की तैयारी में जुटी है और 2-3 महीने में DRHP दाखिल किया जा सकता है।

JIO IPO DRHP SOON: भारत के कॉरपोरेट और कैपिटल मार्केट इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग की दिशा में बड़ा कदम बढ़ चुका है। Jio Platforms ने IPO की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ET NOW की रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम यूनिट अगले 2–3 महीनों में बाजार नियामक SEBI के पास DRHP दाखिल कर सकती है।

JIO IPO

जियो आईपीओ की तैयारी शुरू। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

कवायद तेज

रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इस मेगा IPO को लेकर शुरुआती स्तर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल और मॉर्गन स्टेनली के साथ काम कर रही है। हालांकि, इश्यू को मैनेज करने वाले बैंकों की औपचारिक नियुक्ति बाद के चरण में की जाएगी। इस स्तर पर स्ट्रक्चरिंग, टाइमलाइन और वैल्यूएशन फ्रेमवर्क पर फोकस किया जा रहा है।

End of Feed