बिजनेस

Jio Financial Share Price: पहली बार डिविडेंड दे सकती है जियो फाइनेंशियल, शेयर में 1.5 फीसदी की तेजी, जानिए कब होगा बड़ा ऐलान

Jio Financial Share Price: आज मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी है। इस बीच जियो फाइनेंशियल के शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है। BSE पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 230.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 235.85 रु पर खुला है और करीब पौने 10 बजे 3.50 रु या 1.52 फीसदी की मजबूती के साथ 233.65 रु पर है।

Image

पहली बार डिविडेंड दे सकती है जियो फाइनेंशियल

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो फाइनेंशियल में तेजी
  • 1.5 फीसदी की तेजी
  • पहली बार दे सकती है डिविडेंड

Jio Financial Share Price: आज मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी है। इस बीच जियो फाइनेंशियल के शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है। BSE पर जियो फाइनेंशियल का शेयर 230.15 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 235.85 रु पर खुला है और करीब पौने 10 बजे 3.50 रु या 1.52 फीसदी की मजबूती के साथ 233.65 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.49 लाख करोड़ रु है। आइए जानते हैं, जियो फाइनेंशियल के शेयर में आज तेजी क्यों है।

ये भी पढ़ें -

पहले डिविडेंड का कर सकती है ऐलान

तिमाही नतीजे पेश करने का सीजन शुरू हो गया है। कई बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड कंपनियां अपने Q4 FY25 नतीजों की घोषणा करने की तैयारी कर रही हैं। मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

खुद कंपनी ने यह भी कहा कि वह जनवरी-मार्च फाइनेंशियल रिजल्ट के साथ अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा कर सकती है। यह कंपनी द्वारा शेयरधारकों को दिया जाने वाला पहला कैश रिवॉर्ड होगा।

17 अप्रैल होगी अहम तारीख

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक गुरुवार 17 अप्रैल 2025 को निर्धारित है, जिसमें तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की भी घोषणा हो सकती है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे शाम को करीब 7.30 बजे घोषित किए थे। इसलिए, उम्मीद है कि अरबपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली यह कंपनी इस सप्ताह गुरुवार को लगभग इसी समय जनवरी-मार्च के तिमाही नतीजे घोषित कर सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article