Jio Financial Services Q4 results: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने जनवरी से मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए और 310.6 करोड़ रुपए का समेकित नेट प्रोफिट कमाया। कंपनी का नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल (YoY) 80% की भारी गिरावट देखी गई, जो कि एक साल पहले की अवधि के दौरान 1,604.5 रुपए दर्ज की गई थी। समीक्षाधीन अवधि में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के संचालन से राजस्व Q4FY23 में 1853.8 करोड़ रुपए से 77% घटकर 418.1 करोड़ रुपए हो गया।
Jio Financial Services का नेट प्रोफिट लुढ़का
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का टैक्स के बाद समेकित लाभ 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष में 31.25 करोड़ से तेजी से बढ़कर 31 मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान 1,605 करोड़ हो गया। स्टैंडअलोन शब्दों में समेकित सालाना नेट प्रोफिट 383 करोड़ रुपए, जबकि त्रैमासिक टैक्स के बाद लाभ 78 करोड़ रुपए है।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड जिसे पहले रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की अलग वित्तीय शाखा ने 21 अगस्त 2023 को शेयर बाजार में अपनी शुरुआत की। स्टॉक बीएसई पर 265 रुपए प्रति शेयर और 262 रुपए प्रति शेयर पर लिस्डेट किया गया था।
