बिजनेस

Jindal Steel Share Target: जिंदल स्टील में प्रॉफिट देने का दम ! 842 रु का है टार्गेट

Jindal Steel & Power Share Target: प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील के शेयर का टार्गेट 842 रु रखा है। जबकि आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 763.05 रु के भाव पर बंद हुआ। इस स्तर से जिंदल स्टील का शेयर 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

जिंदल स्टील एंड पावर शेयर टार्गेट प्राइस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जिंदल स्टील में निवेश की सलाह
  • 842 रु है टार्गेट प्राइस
  • प्रभुदास लीलाधर ने दी बाय रेटिंग

Jindal Steel & Power Share Target: ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील एंड पावर को खरीदने की सलाह दी है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) दिल्ली में स्थित एक भारतीय स्टील कंपनी है। जेएसपीएल ओपी जिंदल ग्रुप का हिस्सा है। टन वेट में देखें तो यह भारत में तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट स्टील प्रॉड्यूसर है। कंपनी स्पंज आयरन, माइल्ड स्टील स्लैब, माइल्ड स्टील, स्ट्रक्चरल, हॉट रोल्ड प्लेट्स, आयरन ओर पेलेट्स और कॉइल्स की मैन्युफैक्चरिं और सेल्स करती है। आगे जानिए प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील एंड पावर के लिए कितना टार्गेट रखा है।

ये भी पढ़ें -

कितना है जिंदल स्टील का टार्गेट

प्रभुदास लीलाधर ने जिंदल स्टील के शेयर का टार्गेट 842 रु रखा है। जबकि आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 763.05 रु के भाव पर बंद हुआ। इस स्तर से जिंदल स्टील का शेयर 10 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

कितनी है मार्केट कैपिटल

बीएसई पर जिंदल स्टील के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 782.40 रु रहा है, जबकि इसी अवधि में शेयर का सबसे निचला स्तर 503 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 77,837.82 करोड़ रु है।

1 साल में 37% चढ़ा शेयर

  • 5 दिन में कंपनी का शेयर 3.85 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में शेयर ने 6.44 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 6 महीनों में इसका रिटर्न 16.09 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक ये 2.74 फीसदी ऊपर गया है
  • एक साल में ये 37 फीसदी फायदा कराने में कामयाब रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article