बिजनेस

Reliance Share Price Target: जेफरीज ने बरकरार रखी रिलायंस के लिए BUY कॉल, 3150 रु का है टार्गेट

Jefferies Advises To Buy Reliance: जेफरीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के लिए 3,140 रुपये का टार्गेट रखा है। यह इसके मौजूदा लेवल (2943 रु) से लगभग 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मौजूदा मार्केट कैपिटल 19.9 लाख करोड़ रु है।

Image

रिलायंस में कमाई का मौका

KEY HIGHLIGHTS
  • जेफरीज ने बरकरार रखी रिलायंस के लिए BUY कॉल
  • 3150 रु का दिया है टार्गेट
  • रिलायंस के EBITDA के लिए बढ़ाया अनुमान

Jefferies Advices To Buy Reliance: जेफरीज ने अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। जेफ़रीज़ ने अपनी रिपोर्ट में बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए कहा है कि निफ्टी50 के मुकाबले रिलायंस का वैल्यूएशन सस्ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने अपनी टेलीकॉम कंपनी Jio और रिलायंस रिटेल में कैपिटल एक्सपेंडिचर के साइकिल का टॉप लेवल पूरा कर लिया है। इसका मतलब है कि इन कंपनियों में भारी निवेश का राउंड पूरा हो गया है और अब कंपनी इन से लाभ उठाएगी। ऐसे में रिलायंस को फायदा होगा और इसका शेयर ऊपर जा सकता है। आगे जानिए जेफरीज ने रिलायंस के शेयर के लिए कितना टार्गेट रखा है।

ये भी पढ़ें -

कितना दिया है टार्गेट

जेफरीज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर के लिए 3,140 रुपये का टार्गेट रखा है। यह इसके मौजूदा लेवल (2943 रु) से लगभग 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मौजूदा मार्केट कैपिटल 19.9 लाख करोड़ रु है।

ऑयल-टू-केमिकल्स सेगमेंट में मजबूती

जेफरीज के एनालिसिस के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक इस समय निफ्टी इंडेक्ट की तुलना में लोअर वैल्यूएशन पर चल रहा है। रिलायंस के ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट में मजबूती के कारण जेफरीज ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए इसके EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortisation) के लिए अपने अनुमान में भी बढ़ोतरी की है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article