Jan Vishwas Act 2026: 19 जून से लागू होंगे जन विश्वास अधिनियम के नए प्रावधान, बिजनेस करना होगा और आसान

Jan Vishwas Act 2026: केंद्र सरकार 19 जून 2026 से जन विश्वास अधिनियम के कई प्रावधान लागू करेगी। कानून 79 अधिनियमों के 784 प्रावधानों में संशोधन कर कारोबार आसान बनाने, छोटे अपराधों को गैर-अपराध श्रेणी में लाने पर केंद्रित है।

Jan Vishwas Act 2026 : केंद्र सरकार देश में कारोबार को आसान (Ease of Doing Business) और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार ने घोषणा की है कि ‘जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) अधिनियम, 2026’ के कई महत्वपूर्ण प्रावधान 19 जून 2026 से लागू हो जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई।

Jan Vishwas Act 2026, Ease of Doing Business, Central Laws Amendment, Legal Reforms, Business Environment, Decriminalization, Government Notification

जन विश्वास अधिनियम के कुछ प्रावधान 19 जून से लागू होंगे

कारोबार को आसान बनाने पर जोर

जन विश्वास अधिनियम का मुख्य उद्देश्य देश में व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना है। सरकार का मानना है कि कई पुराने कानूनों में ऐसे प्रावधान मौजूद थे, जिनके कारण छोटे-छोटे मामलों में भी लोगों और कारोबारियों को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नए संशोधनों के जरिए ऐसे प्रावधानों को सरल और व्यावहारिक बनाया जा रहा है, ताकि व्यवसाय करना आसान (Ease of Doing Business) हो सके और अनावश्यक कानूनी बाधाएं कम हों।

End of Feed