बिजनेस

Swiggy IPO: हो गया कंफर्म ! 6 नवंबर को खुलेगा Swiggy का IPO, प्राइस बैंड 371-390 रु

Swiggy IPO: स्विगी का आईपीओ 11,327.43 करोड़ रुपये का होगा। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने अपने प्राइमरी इश्युएंस टार्गेट (नए शेयरों की बिक्री) को पहले के 3,750 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,499 करोड़ रुपये कर दिया है।

Image

स्विगी का आईपीओ 6 नवंबर को खुलेगा

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 नवंबर को खुलेगा स्विगी का IPO
  • 8 नवंबर को होगा बंद
  • प्राइस बैंड 371-390 रु

Swiggy IPO: फूड और किराना डिलीवरी दिग्गज कंपनी स्विगी के IPO खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। स्विगी का आईपीओ 6 नवंबर से 8 नवंबर तक के लिए खुला रहेगा, जिसमें एंकर निवेशक 5 नवंबर को आवेदन कर सकेंगे। स्विगी की लिस्टिंग 13 नवंबर को हो सकती है। यह पब्लिक इश्यू हुंडई मोटर इंडिया के हालिया आईपीओ के बाद आ रहा है। स्विगी का आईपीओ हुंडई के बाद इस साल भारत का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

ये भी पढ़ें -

कितना होगा साइज

स्विगी का आईपीओ 11,327.43 करोड़ रुपये का होगा। बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने अपने प्राइमरी इश्युएंस टार्गेट (नए शेयरों की बिक्री) को पहले के 3,750 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,499 करोड़ रुपये कर दिया है। ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) को भी संशोधित किया गया है, जिसमें कुल 17.51 करोड़ शेयर होंगे, जो पहले के 18.53 करोड़ से कम है।

कितना होगा प्राइस बैंड

स्विगी की सबसे बड़े निवेशक, प्रोसस, 10.91 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। अन्य शेयरधारक भी ओएफएस के जरिए शेयर बेचेंगे। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 371-390 रुपये प्रति शेयर है।

स्विगी को फूड डिलिवरी मार्केट में अपने मेन कॉम्पिटीटर ज़ोमैटो से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसकी वर्तमान में बीएसई पर मार्केट कैप लगभग 26.5 बिलियन डॉलर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article